मंगलवार, 12 अक्तूबर 2021

मजा आ गया! 9 अलग अलग मंदिरों के दर्शन,15 घंटे, 365 कि.मी, ₹900,35अजनबी






आखिर, वो दिन आ ही गया, जिसका इंतजार था। टूरिस्ट बस और अजनबी लोगों के साथ लंबे सैर-सपाटे पर गए डेढ़ साल से ज्यादा हो गया था। मार्च 2020 में आखिरी बार नालासोपारा पश्चिम स्थित चैतन्यधाम साई मंदिर के पास से मुस्कान टूर एवं ट्रैवल्स के जरिये अक्कलकोट, गाणगापुर, सोलापुर, पंढरपुर, तुलजा-भवानी घूमने गया था। उसके बाद कोरोना और देशव्यापी कोराना लॉकडाउन की वजह से लंबा सैर-सपाटा बंद था। 

नवरात्री का पावन मौका, 10 अक्टूबर 2021 तारीख और दिन रविवार...एक बार फिर से सैर-सपाटे खास कर धार्मिक सैर-सपाटे के लिहाज से मेरे लिए महत्वपूर्ण दिन .... 

नवरात्रि में 9 देवी मां का दर्शन करें, केवल ₹900 में, प्लान डीटेल्स  

मुस्कान टूर ट्रैवल्स ने नालासोपारा, जहां मैं रहता हूं, वहां से एक दिन का 9 देवी माता के दर्शन का आयोजन किया था। ये सभी नालासोपारा से 150-200 किलोमीटर के दायरे में हैं। नालासापोरा मुंबई से सटा है और पालघर जिले में है। इस धार्मिक सैर-सपाटे में जिन 9 मंदिरों के दर्शन शामिल हैं, वो हैं- 

वज्रेश्वरी मंदिर  (भिवंडी, ठाणे) (Vajreshwari Temple, Bhiwandi, Thane)

महालक्ष्मी मंदिर - डहाणू (Mahalaxmi Temple, Dahanu)

सप्तश्रृंगी मंदिर-डहाणू (Saptshrungi Temple, Dahanu)-

संतोषी माता मंदिर-आशागड़, डहाणु (Santosi Mata Temple -Ashagad, Dahanu)

चामुंडा माता मंदिर, सफाले (Chamunda devi Temple, Safala)

शितला देवी माता मंदिर -केलवा बीच (Sheetla Devi Mata Temple, Kelve, 

महाकाली-वडराई ( माहिम बिच, केलवा) (Mahakali Mandir-Vadrai, Kelva Mahim)

महिकावती-वडराई  ( माहिम बिच, केलवा )  (Mahikavti-Vadrai, Kelva Mahim)

खामजाई मंदिर, शिरगांव, पालघर (Shri Khamjai, Shirgaon, Palghar) और 

तुलजा भवानी, कनेर फाटा, विरार में   (Tulja Bhawani Temple,Kaner Fata, Virar)

10 अक्टूबर 2021 को हम सभी को बस से सुबह 6 बजे नालासोपारा पश्चिम स्थित चैतन्यधाम साई मंदिर से  निकलना था। लेकिन कुछ भक्तों को देर से आने की वजह से बस सुबह 6 बजे के बदले 48 मिनट की देरी से 6.48 मिनट पर खुली। बस  नालोसापारा पश्चिम से विरार पश्चिम होते हुए नारंगी फाटा पार कर विरार पूर्व होकर मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पहुंची। फिर हमलोग हाईवे क्रॉस कर के भिवंडी होते हुए वज्रेश्वरी मंदिर पहुंचे। 

वज्रेश्वरी मंदिर  (भिवंडी, ठाणे) (Vajreshwari Temple, Bhiwandi, Thane)

Navratri, Vajreshwari Temple, Tourist Attraction, Bhiwandi, Thane, RangaRangIndia

हाईवे से वज्रेश्वरी मंदिर के रास्ते में दोनों तरफ हरे भरे खेत, घर, दुकान देखने को मिले। इसके अलावा, बादलों के बीच हरा-भरा सह्याद्रि पर्वतश्रृंखला अलग से अपनी खूबसूरती का छटा बिखेर रहा था। चुंकि 10 अक्टूबर को रविवार के साथ साथ नवरात्रि का भी पावन अवसर था, इसलिए वहां भक्तों की थोड़ी ज्यादा भीड़ थी। इस वजह से दर्शन करने में थोड़ा ज्यादा समय लग गया। एक बाद याद रखें कभी भी कहीं घूमने निकलते हैं तो समय पर निकलें। देर से निकलने पर हो हमें वापस लौटने में भी देरी हो सकती है। वज्रेश्वरी मंदिर से दर्शन करके हमलोग दहाणू महालक्ष्मी मंदिर के लिए निकले। हालांकि, वज्रेश्वरी से थोड़ी दूर चलने के बाद ही हमलोग एक जगह सुबह का नाश्ते के लिए रूके। चुंकि नवरात्रि का मौका था, इसलिए हममें से कई लोग उपवास थे,  इसलिए टूर एवं ट्रेवल्स वाले ने उपवास किए लोगों को भी ख्याल रखा और उनके लिए अलग से नाश्ते का  प्रबंध था। नाश्ते में वडा पाव था और चाय थी। 





महालक्ष्मी मंदिर - डहाणू (Mahalaxmi Temple, Dahanu)

नाश्ता और चाय करके हमलोग मुंबई-अहमदाबाद हाईवे से होते हुए दहाणू पहुंचे। विरार से दहाणू के बीच हाईवे के किनारे हरे-भरे खेत, पेड़-पौधे युक्त सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला को देखने का अलग ही मजा आ रहा था। महालक्ष्मी मंदिर के पास दर्शन के लिए काफी भीड़ थी। चुंकि नवरात्रि के साथ साथ रविवार होने की वजह से यहां भीड़ अधिक थी। महाराष्ट्र के अलावा, गुजरात और दमन से भी लोग परिवार, दोस्त के साथ मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। टूर एवं ट्रेवल्स की गाड़ियों से भी लोग समूह में यहां पहुंचे थे। करीब दो -ढाई घंटे में महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन हो पाया। 

Beautiful Sahyadri Montain Range In Palghar, Maharashtra









Navratri, Dahanu Mahalaxmi Mandir, Tourist Attraction, RangaRangIndia


सप्तश्रृंगी मंदिर-डहाणू (Saptshrungi Temple, Dahanu)-

संतोषी माता मंदिर-आशागड़, डहाणु (Santosi Mata Temple -Ashagad, Dahanu)

चामुंडा माता मंदिर, सफाले (Chamunda devi Temple, Safala)

महालक्ष्मी मंदिर के नजदीक ही सप्तश्रृंगी मंदिर और संतोषी माता का मंदिर है। यहां जाने के लिए बस हाईवे से अंदर की ओर चली। आशागड़ स्थित संतोषी माता के मंदिर से पहले सप्तश्रृंगी मंदिर है, लेकिन हमलोग इस मंदिर में नहीं गए। हमारी बस के ड्राइवर ने हमें बताया कि इस मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता काफी पतला है और एक रात पहले हुई बारिश की वजह से रास्ता काफी खराब हो चुका था। कई टूरिस्त गाड़ियां उधर जाकर फंस गई थी। इसकी खबर हमारी टूरिस्ट गाड़ी के ड्राइवर को लगी, इसलिए उसने उधर जाने का प्लान कैंसिल कर दिया और हम सभी लोगों को इसकी जानकारी दी। अगर हम लोगों उस मंदिर में जाते, तो वापस घर लौटते लौटते  काफी समय हो जाता। 

संतोषी माता मंदिर-आशागड़, डहाणु (Santosi Mata Temple -Ashagad, Dahanu)

यहां हमलोगों को माता का जल्दी से दर्शन हो गया। हरियाली के बीच स्थित है यह मंदिर। गांव से होकर मंदिर जाना होता है।  संतोषी मंदिर में दर्शन के बाद हमलोग अंदर अंदर ही बोईसर बगैरह होते हुए चामुंडा मंदिर पहुंचे। आशागड़ से आगे का इलाका काफी खूबसूरत है। पहाड़ों के बीच इस स्थित इन इलाकों की हरियाली आपका मन मोह लेगी। खेत, बगीचे से भरपूर ये इलाका कुदरती खूबसूरती की मिसाल है। गांव गांव पक्की सड़क गई हुई, बिजली भी है और स्थानीय लोग सोलर लाइट का भी इस्तेमाल करते हैं।

-Santosi Mata Temple, Ashagad, Dahanu

 












चामुंडा माता मंदिर, सफाले (Chamunda devi Temple, Safala)

संतोषी माता मंदिर से चामुंडा मंदिर पहुंचते पहुंचते शाम के करीब साढ़े तीन बज चुके थे। चामुंडा दर्शन से पहले हमलोग उसी मंदिर के पास कैटरिंग सेवा देने वाले एक परिवार के यहां दोपहर का खाना खाया। घर का खाना था। काफी मजा आया। खाने में चावल, पूरी, मिक्स सब्जी, आलु का चोखा, सवई, रायता था। हालांकि खाना खाते खाते शाम के चार बज चुके थे। इस मंदिर के पास ही बड़ा सा तालाब है। 

-Chamunda devi Temple, Safale

शितला देवी माता मंदिर -केलवा बीच (Sheetla Devi Mata Temple, Kelve, 

महाकाली-वडराई (केलवा माहिम) (Mahakali Mandir-Vadrai, Kelva Mahim)

-Shitla Devi Mata Temple, Kelve

-Mahakali Mandir-Vadrai, Kelve

चामुंडा माता के दर्शन के बाद हमलोगों ने वहां से कुछ ही देर की दूरी पर स्थित शितला देवा और महाकाली मंदिर का दर्शन किया। केलवा के माहिम बिच के पास स्थित शितला देवी मंदिर में भक्तों की थोड़ी ज्यादा भीड़ थी, इसलिए दर्शन करने में थोड़ा ज्यादा समय लग गया। सारे के सारे मंदिर बिच के किनारे स्थित हैं। मंदिर के रास्ते में बगीचे, हरे भरे पेड़, खेत का खूबसूरत नजारा देखने को मिला।  









महिकावती-वडराई  (केलवा माहिम)  (Mahikavti-Vadrai, Kelva Mahim)

महाकाली मंदिर के दर्शन के बाद हमलोगों ने महिकावती मंदिर का दर्शन किया। हमारी टूरिस्ट गाड़ी के ड्राइवर ने यहां के बिच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उसने बताया कि वडराई बिच के पास ही भाई ठाकुर ने अपनी तस्करी वाली चांदी की चोरी के आरोप में कई लोगों की हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद भाई ठाकुर की तस्करी वाली चांदी वापस मिली थी। यह घटना 1990 के दशक की है। भाई ठाकुर पालघर जिले के दबंग हैं। उसके भाई हितेंद्र ठाकुर और भतीजा क्षितिज ठाकुर विधायक हैं। यहां पर माता के दर्शन से पहले हमोलोगों ने चाय पी और बिस्किट खाया। 

-Mahikavti Mandir, Kelve 






खामजाई मंदिर, शिरगांव, पालघर (Shri Khamjai, Shirgaon, Palghar)

महिकावती मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर खामजाई मंदिर है। वहां भी तुरंत दर्शन हो गया।  यहां से वापस हमलोग अपने घर की ओर बढ़ चले।  












तुलजा भवानी, कनेर फाटा, विरार में   (Tulja Bhawani Temple,Kaner Fata, Virar)

रात के करीब साढ़े 9 बजे हमलोगों विरार के कनेर फाटा स्थित तुलजा भवानी माता का दर्शन किया। फिर वापस जहां से बस खुली थी वहां के लिए निकल पड़े। करीब रात के 10 -साढ़े 10 बजे तक सभी लोग  अपने अपने घर पहुंच चुके थे। बस में हमलोग 35 लोग सवार थे, उनमें से कुछ परिवार के साथ थे,  कुछ अकेले थे, लेकिन सब अजनबी थे।  इस तरह से हमलोगों ने 10 अक्टूबर को करीब 365 किलोमीटर की दूरी तय कर 9 माता के मंदिरों का दर्शन किया। काफी मजा आया। अगर आप किसी मंदिर का दर्शन करने के लिए जाएं तो मास्क जरूर लगाएं, क्योंकि सभी मंदिरों के द्वार पर नोटिस लगा है, मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं। 

-Tulja Bhawani Temple,Kaner Fata, Virar

 







-Santosi Mata Temple, Ashagad, Dahanu

-Chamunda devi Temple, Safale

-Shitla Devi Mata Temple, Kelve

-Mahakali Mandir-Vadrai, Kelve

-Mahikavti Mandir, Kelve 

-Khamjai Mata Mandir, Shirgaon

-Tulja Bhawani Temple,Kaner Fata, Virar

-मजा आ गया! 9 अलग अलग मंदिरों के दर्शन,15 घंटे, 365 कि.मी, ₹900,35अजनबी 

Beautiful Sahyadri Mountain Range In Palghar, Maharashtra

Navratri, Dahanu Mahalaxmi Mandir, Tourist Attraction, RangaRangIndia

Navratri, Vajreshwari Temple, Tourist Attraction, Bhiwandi, Thane, RangaRangIndia

Mumbai-Ahmedabad Highway, Tourist Attraction, Virar-Dahanu, RangaRangIndia

बिहार के बांका स्थित मंदार पर्वत का धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक महत्व, यहां सैर-सपाटे का कैसे उठाएं आनंद

बिहार का बांका सैलानियों के लिए बना और शानदार, रोपवे से करें  खूबसूरत वादियों का दीदार 

India gets its 40th World Heritage Site

भारत के 40वें स्थल को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला

भारत को अपना 39वां विश्व धरोहर स्थल प्राप्त हुआ

-नालासोपारा पश्चिम के इस भगवान महादेव की दिलचस्प कहानी 

>सिंहगढ़ किला, पुणे: ट्रैकिंग के साथ साथ इतिहास पर गर्व करने वाली जगह

(जीवदानी मंदिर के ऊपर से आसपास के इलाकों के खूबसूरत नजारे 
(जीवदानी मंदिर के ऊपर से आसपास के इलाकों के खूबसूरत नजारे 
((जीवदानी मंदिर (विरार, महाराष्ट्र) के पिंजड़े के चहकते परिंदे
((जीवदानी मंदिर परिसर स्थित महाकाली मंदिर, काल भैरव मंदिर
((श्री वारोंडा देवी.  जीवदानी मंदिर (विरार, महाराष्ट्र) 
((जीवदानी मंदिर, विरार (पूर्व), महाराष्ट्र; Jivadani Mandir, Virar (East), Maharashtra
(शानदार और यादगार ट्रिप: अक्कलकोट- गाणगापुर-सोलापुर- तुलजापुर-सिद्देश्वर-पंढरपुर-मिनी तिरुपति
(शिवयोगी सिद्धेश्वर मंदिर (अंदर से); Shivyogi Siddheshwar Mandir, Solapur, Maharashtra
(शिवयोगी सिद्धेश्वर मंदिर, सोलापुर, महाराष्ट्र (बाहर से); Shivyogi Siddheshwar Mandir, Solapur, Maharashtra
(श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर: Shri Vittal Rukmini Mandir, Pandharpur, Maharashtra
(श्री भैरवनाथ मंदिर, दौंडज, कदमबस्ती, पुणे; Shri BhairavNath Mandir, Daundaj, Pune
(शिवयोगी सिद्देश्वर मंदिर रेप्लिका, सोलापुर; Shivyogi Siddheshwar Temple Replica, Solapur 
(तुलजा भवानी मंदिर, तुलजापुर, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र ; Tulja Bhavani Mandir, Tuljapur, Maharashtra
(श्री शिवयोगी सिद्देश्वर मंदिर (सोलापुर) के बारे में क्या कहते हैं श्रद्धालु
(भक्त निवास, अक्कलकोट, महाराष्ट्र; Bhakt Niwas, Akkalkot, Maharashtra
((श्री स्वामी समर्थ मंदिर, अक्कलकोट,  Shri Swami Samarth Temple, Akkalkot
(श्री दत्तात्रेय भगवान का मंदिर, गाणगापुर, Shri Duttatreya Temple, Ganagapur, Kalburgi, Karnataka
( इच्छापूर्ति औदुंबर वृक्ष, गाणगापुर,  Holy Audumbar Tree, Ganagapur, Kalburgi, Karnatka
((भीमा-अमरजा संगम, गाणगापुर, कर्नाटक Prayagraj of Ganagapur, Kalburgi, Karnataka
(Nehru Centre, Worli, Mumbai (नेहरू सेंटर, वर्ली, मुंबई); क्या देखें, कैसे पहुंचें 
(कबड्डी खिलाड़ियों को भी भाता है Akloli (अकलोली) का गर्म पानी का कुंड
(सैलानियों को क्यों पसंद है Akloli (अकलोली) 
(Mumba Devi Mandir, Mumbai; मुंबा देवी मंदिर, मुंबई
(Akloli Hot Springs, Vajreshwari, Maharashtra; What Local People says)
(Vajreshwari Mandir, Vasai, Palghar, Maharashtra
(How to save yourself, family, flat from fire
(Rajodi Beach, Nalasopara, Maharashtra
((Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya, Mumbai
((Gateway Of India on Sunday Morning
((The Fishing Community of Arnala Bunder, Virar, Maharashtra
((Arnala Fort: Attarctive Tourist Spot: How to reach
((Nasik to Igatpuri; Everywhere Greenary
((Kasara to Karjat, Maharashtra; See Beauty of Nature
((Igatpuri Station, Maharashtra
(Patna Junction, Bihar, India
(Rice Fields of Bihar
(Gaya Railway Junction, Bihar, India
((Bodh stupa, Nalasopara (west), Maharashtra
(Village of Freedom Fighters, ignored by Govt Part 3; Amokhar, Bihar
(Village of Freedom Fighters, ignored by Govt Part 2; Amokhar, Bihar
(Village of Freedom Fighters, ignored by Govt Part 1; Amokhar, Bihar
(Girgaon Beach, Mumbai in Evening: गिरगांव चौपाटी, मुंबई शाम का नजारा 
(Antilia, Mumbai: एंटीलिया, मुंबई
((Jaslok Hospital, Mumbai: जसलोक अस्पताल, मुंबई
(Girgaum Chowpatty, Mumbai@7pm, गिरगांव चौपाटी, मुंबई
((Pachu Bandar, Vasai, Maharashtra, पाचू बंदर, वसई, महाराष्ट्र
((Chimaji Appa Memorial, Vasai; चिमाजी अप्पा स्मारक, वसई, महाराष्ट्र
((Vasai Court, Maharashtra; वसई कोर्ट, महाराष्ट्र
((Vasai station to Vasai Court & Vasai Fort by Auto; वसई स्टेशन से वसई फोर्ट और वसई फोर्ट ऑटो से)
((Vasai Fort, Maharashtra; वसई किला, महाराष्ट्र
((Vasai Road Station (BSR);वसई रोड स्टेशन 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

LTT (Lokmanya Tilak Terminus) का नजदीकी लोकल रेलवे स्टेशन

आप किसी दूसरे शहरों या राज्यों से मुंबई आ रहे हों या मुंबई से किसी दूसरे शहर या राज्य जा रहे हों, तो आपको एलटीटी यानी लोकमान्य तिलक टर्मिनस ...