गुरुवार, 18 नवंबर 2021

अद्भुत औरंगाबाद, अजुबा अजंता गुफा के सफर का आनंद

                        63 घंटे, 43 अजनबी के साथ करीब 1300 किलोमीटर का सफर ₹2500 में 




महाराष्ट्र का औरंगाबाद अद्भूत है। वहां ज्योतिर्लिंग है, 12 वीं शताब्दी का बना किला है, 1744 में बनी पनचक्की है, जो कि  इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है, पत्थरों का तराशकर बनाई गईं मूर्तियां हैं, अजुबा अजंता और एलोरा की गुफा है, आगरा के ताजमहल से प्रेरित बीबी का मकबरा है और इन सबके साथ है सतपुड़ा के घने जंगल, उंघते अनमने जंगल है। इतना सबकुछ होते भला यहां सैर-सपाटा करना कौन नहीं चाहेगा। मेरी भी चाहत थी औरंगाबाद घूमने की। आखिरकार, मेरी चाहत पूरी हुई 12 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 के बीच। 





मैं मुंबई से सटे नालासोपारा पश्चिम में रहता हूं। मेरे घर के पास ही साई बाबा का एक मंदिर है। वहीं से समय समय पर सैर-सपाटे के लिए बस खुलती है। मुस्कान टूर एंड ट्रेवल्स अक्सर धार्मिक, ऐतिहासिक टूर का आयोजन करता है। 

>12 नवंबर को नालासोपारा से कुंभेरेश्वर मंदिर, पडघा: 

12 नवंबर 2021 को शाम पांच बजे 43 अजनबी के साथ मुस्कान टूर एंड ट्रेवल्स की बसे से मैं भी औरंगाबाद के टूर भी निकल पड़ा। जहां से बस खुली वहां से मुश्किल से 10 लोग ही बस पर सवार हुए। बस नालासोपारा पूर्व, नायगांव, बोरिवली, अंधेरी, सायण, कुर्ला, ऐरोली, मुलुंड नाका, ठाणे, कल्याण होते हुए मुंबई-नाशिक हाईवे पर पहुंची। नालासोपारा पूर्व में भी कुछ सैलानी बस में सवार हुए। सायण और ठाणे से सबसे ज्यादा पर्यटक बस में सवार हुए। सायण हमलोग रात को करीब साढ़े 8 बजे पहुंचे। 

सायण से आगे बढ़ते हुए जब रात के साढ़े 10 बजा, तो हमलोग भिवंडी से आगे पडघा पहुंचे। सभी लोगों को भूख लग रही थी। सबके मन में रात का खाना खाने की इच्छा हो रही थी। हालांकि, टूर ऑपरेटर भी सही जगह की तलाश कर रहा था। ऐसी जगह जहां पानी बगैरह हो और ठीक से बैठकर खाने की व्यवस्था हो। ऑपरेटर ने साथ में कूक भी रखा था, तो खाना पहले से ही तैयार था। सही जगह मिली  पडघा के शिवसाई कुंभेरेश्वर महादेव मंदिर में। कहा जाता है कि यहां स्वयंभू शिवलिंग की स्थापना की गई है। यहां हमलोगों ने भगवान का दर्शन तो किया ही, रात का खाना भी खाया। काफी स्वादिष्ट भोजना थी। खाने में पुलाव, आलू मटर और रायता था।यहां से रात साढ़े 11.30 बजे हमलोग अपनी मंजिल औरंगाबाद के लिए निकले। 

-Kumbhereshwar Mahadev Mandir, Padgha, Bhiwandi, Tourist Attraction, RangaRang India








>13 नवंबर 2021: खुलताबाद गेस्टहाउस, बीबी का मकबरा, शिवाजी संग्रहालय, दौलताबाद किला

दूसरे दिन 13 नवंबर 2021 को हमलोग औरंगाबाद से 20-25 किलोमीटर की दूरी पर खुलताबाद में रुके और वहीं पर रूम लिया। काफी अच्छा गेस्ट हाउस था। नाम है ग्रेट अन्नपूर्णा। करीब 34 कमरे हैं। बच्चों की मस्ती के लिए यहां सामान है। लॉन है जहां आप आराम कर सकते हैं। कमरा काफी साफ-सुथरा रहता है। स्नान करने के लिए गर्म पानी का भी इंतजाम रहता है यहां। यहां सुबह 6.30 बजे पहुंचे।
















-Great Annapurna, Guest House, Lodging, Khultabad, Aurangabad, Elora, Tourist Attraction

-Khultabad to Daultabad, Aurangabad, Tourist Attraction, RangaRang India

-पेड़ एक, जड़ अनेक...

सब लोग जल्दी से फ्रेश होकर नाश्ता किया और फिर सैर-सपाटे के लिए निकल पड़े। नाश्ते में पोहा था। सबसे पहले हमलोग बीबी का मकबरा पहुंचे। हालांकि, रास्ते में दौलताबाद का किला था। लेकिन, प्लान के मुताबिक बीबी का मकबरा पहले घूमना था। 

> बीबी का मकबरा में प्रवेश शुल्क: भारतीय नागरिक के लिए प्रति व्यक्ति ₹25

-15 साल या उससे कम उम्र वालों के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा

-सूर्यादय से रात 10.00 बजे कर मकबरा घूम सकते हैं

-कोविड के दोनों डोज वैक्सीन लेने वालों को ही एंट्री, सर्टिफिकेट साथ रखें

-दोनों डोज लेने के बावजूद सर्टिफिकेट नहीं रहने पर एंट्री नहीं 

-जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है या एक ही डोज लिया है या फिर दोनों डोज लेने के बावजूद सर्टिफिकेट पास में नहीं है, तो आरटीपीसीआर कराना होगा। 

-मुफ्त आरटीपीसीआर की सुविधा गेट के पास ही है 

-वीडियो बनाने के लिए ₹25, केवल बाहर की वीडियो बनाने की अनुमति 

-मकबरा घूमने के बाद टिकट वापस करना होता है, टिकट गुम हो जाने 

पर प्रति व्यक्ति ₹100 जुर्माना देना होगा 

-Bibi Ka Maqwara, Deccani Taj, Aurangabad, Tourist Attraction, RangaRang India


















> बीबी का मकबरा देखने के बाद पनचक्की देखने को पहुंचे। इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है। पानी चक्की में प्रवेश शुल्क: भारतीय नागरिक के लिए प्रति व्यक्ति ₹10

-5 साल या उससे अधिक उम्र वाले भारतीय नागरिक के लिए प्रति व्यक्ति ₹10

-विदेशी नागरिकों के लिए  प्रति व्यक्ति ₹100 

-देखने का समय सुबह 7.00 बजे से रात 9.00 बजे तक 

-औरंगाबाद की पन चक्की ( Water Mill); इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना












> पनचक्की देखने के बाद हमलोग जब श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का संग्रहालय देखने जा रहे थे तो रास्ते में पीईएस अभियांत्रिकी कॉलेज दिखा। ये कॉलेज बाबा साहब की जमीन पर बनी है। ऐसा कहना है स्थानीय निवासी लक्ष्मण खोतकर जी का, जो कि 100 साल के हो गए हैं और बाबा साहब के सहयोगी रह चुके हैं। 

-बाबा साहब को औरंगाबाद में कॉलेज बनाने के लिए जमीन किसने दी? 

लक्ष्मण खोतकर जी से हमने बातचीत की और बस में सवार होकर शिवाजी संग्रहालय देखने पहुंच गए। 

श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय में प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क

-बालिगों के लिए ₹5.00

-बच्चों के लिए ₹2.00

-देखने का समय: सुबह 10.30 से शाम 6 बजे तक 

-गुरुवार बंद 








-Shrimant Chatrapati Shivaji Maharaj Museum, Aurangabad, Tourist Attraction, RangaRang India

इतना सब घूमते घूमते दोपहर के करीब ढाई बज चुके थे। सभी को भूख लगी थी। तो हमलोग वापस अपने गेस्ट हाउस में पहुंचे। खाना तैयार था। यहां भी खाना काफी टेस्टी था। खाने में था दाल-भात-आलू की सब्जी और खीर। सबको काफी पसंद आया। खाना खाने के बाद कुछ देर आराम किये और फिर दौलताबाद किला देखने निकल पड़े। 












दौलताबाद किले में भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति ₹25 और विदेशी नागरिकों के लिए प्रति व्यक्ति ₹300 है। दौलताबाद किला काफी बड़ा है। हमलोग करीब 7 बजे शाम तक यहां घूमे और फिर वापस अपने गेस्ट हाउस के लिए चल पड़े। गेस्ट हाउस में पहुंचते ही सूप पिया। 

टूर ऑपरेटर ने सूप तैयार करवा कर रखा था। रात में 9-10 बजे तक सबलोगों ने खाना खाया। खाने में वेज और नॉन वेज दोनों था। वेज मुझे मिलाकर केवल तीन लोग ही था, ज्यादातर नॉन वेज खाने वाले थे। वेज खाने में पूरी, सब्जी, दाल, भात, सलाद था। इस तरह 13 नवंबर काफी अच्छा गुजरा। 

-Daultabad Fort, Aurangabad, Maharashtra,Tourist Attraction, RangaRang India

-Daultabad Fort ke Dulare, Aurangabad, Tourist Attraction, RangaRang India

> 14 नवंबर 2021- अजंता की गुफा, घृष्णेश्वर मंदिर (ज्योतिर्लिंग) 

सुबह 5 बजे ही हमलोग स्नान बगैरह करके तैयार बैठे थे। हमारे गेस्ट हाउस करीब 102 किलीमीटर की दूरी पर अजंता की गुफाएं थीं।  इसलिए जल्दी निकलना था। जल्दी निकलते तो वापस जल्दी लौटते। क्योंकि उसी शाम हमलोगों को वापस अपने घर नालासोपारा भी लौटना था। सुबह 6.30 बजे हमलोग चाय-बिस्किट खाए। लेकिन अजंता के लिए निकलते निकलते 8.00 बज गए थे। 

हालांकि, रास्ते में अजंता से 40-50 किलोमीटर पर हमारी बस खराब हो गई। बस ठीक करने में करीब 1-1.30 घंटे लग गए।  करीब दोपहर 12 बजे हमलोग अजंता बस स्टैंड पहुंचे। वहां नाश्ता किया। फिर अजंता गुफा के लिए निकल पड़े। पार्किंग स्टैंड से गुफा की दूरी करीब 4 किलोमीटर है। कुछ लोग पैदल ही गुफा तक जाते हैं।

हालांकि, गुफा तक जाने के लिए छोटी गाड़ियों का भी वहां इंतजाम है। एक तरफ का किराया प्रति व्यक्ति 30 रुपए है। हमलोग 12.30 बजे दोपहर में अजंता गुफा पहुंचे। 

>अजंता गुफा में भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति ₹45 (सार्क पर्यटकों यानी  बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव और अफगानिस्तान के अलावा बिमस्टेक पर्यटक यानी बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, थाईलैंड और म्यांमार के पर्यटकों के लिए भी प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति ₹45

- विदेशी पर्यटकों के लिए भी प्रवेश शुल्कप्रति व्यक्ति ₹600

-15 साल और उससे कम उम्र वालों का प्रवेश मुफ्त

-वीडियो कैमरा शुल्क ₹25 केवल बाहरी प्रयोग के लिए 

-गुफाओं का समय सुबह 9.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक 

- लाइसेंस प्राप्त गाइड शुल्क: 

1-5 व्यक्ति के लिए आधे दिन के लिए  ₹1600

           पूरे दिन के लिए ₹2000

6-14 व्यक्ति के लिए आधे दिन के लिए  ₹2000

           पूरे दिन के लिए ₹2850

15-40 व्यक्ति के लिए आधे दिन के लिए  ₹2900

           पूरे दिन के लिए ₹3450

-कुल 30 गुफा, लेकिन 1 से 26 गुफा देखने की ही अनुमति 

-खुर्ची (Chair)/डोली (Doly)शुल्क: प्रति व्यक्ति ₹1600

सहायक (Porter) शुल्क: प्रति व्यक्ति ₹400

-अजंता बस स्टैंड से अजंता गुफा तक की दूरी 3 किलो मीटर 

-अजंता बस स्टैंड से अजंता गुफा तक छोटी गाड़ी से एक तरफ का किराया प्रति व्यक्ति ₹30

-कुल करीब 90 सीढ़ियां 

-अजुबा अजंता गुफा (मराठी में-अजिंठा लेणी); Ajanta, Tourist Attraction, RangaRang India 

-Ajanta ke 'Aatank'!

-Satpura Range near Ajanta, Aurangabad, Tourist Attraction, RangaRang India










अजंता गुफा का दर्शन करके वापस दो बजे पार्किंग स्थल पर लोगों का आना था, ताकि जल्दी से वापस घर लौटा जा सके। लेकिन, कुछ लोग तो निर्धारित समय दो बजे तक पार्किंग स्थल पर आ गए थे, लेकिन ज्यादातर लोग काफी देर से वापस पहुंचे। यहां पर खाना खाते खाते शाम के करीब 5.30 बज चुके थे। 5.45 बजे शाम को हमलोग वापस खुलताबाद के गेस्टहाउस के लिए निकले। 

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक घृष्णेश्वर मंदिर और एलोरा की गुफाएं हालांकि हमारे गेस्टहाउस से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन टूर ऑपरेटर की गलत रणनीति की वजह से एलोरा की गुफा और घृष्णेश्वर मंदिर का दर्शन करने से चूक गए। 

-घृष्णेश्वर मन्दिर, ज्योतिर्लिंग, एलोरा, औरंगाबाद, महाराष्ट्र, रंगारंग इंडिया



रात 8.30 बजे हमलोग गेस्ट हाउस पहुंचे और खाना खाए। खाने में चावल के साथ साथ वेज क्रिस्पी और नॉन वेज क्रिस्पी था। लोगों को काफी पसंद आया। खाना खाने के बाद कुछ देर आराम किया। रात के 11 बजे वापस अपने घर नालासोपारा के लिए निकल पड़े। 15 नवंबर 2021 को सुबह 8 बजे हमलोग अपने घर पहुंचे। इस तरह से 2500 रुपए खर्च कर 40 अजनबी के साथ 63 घंटे में 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर अद्भूत औरंगाबाद और अजुबा अजंता गुफा के सफर का आनंद लिया। आप भी सैर-सपाटे का आनंद लीजिए और रंगारंग इंडिया देखिये। 

-अष्टविनायक दर्शन करके मालशेज घाट में भोजन...मतलब, आनंद ही आनंद 

-अजुबा अजंता गुफा (मराठी में-अजिंठा लेणी), अद्भुत औरंगाबाद के सफर का आनंद

-बाबा साहब को औरंगाबाद में कॉलेज बनाने के लिए जमीन किसने दी? 

-औरंगाबाद की पन चक्की ( Water Mill); इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना

-अजुबा अजंता गुफा (मराठी में-अजिंठा लेणी); Ajanta, Tourist Attraction, RangaRang India 

-कुंभेरेश्वर महादेव मंदिर, पडघा, ठाणे, महाराष्ट्र

-ग्रेट अन्नपूर्णा, गेस्ट हाउस, लॉजिंग, बोर्डिंग, खुलताबाद, औरंगाबाद, एलोरा, महाराष्ट्र

-खुलताबाद से दौलताबाद (देवगिरि), औरंगाबाद, महाराष्ट्र

-दौलताबाद (देवगिरि) किला, औरंगाबाद, महाराष्ट्र, रंगारंग इंडिया

-श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, औरंगाबाद, महाराष्ट्र, रंगारंग इंडिया

-बीबी का मकबरा, दक्कन का ताज, औरंगाबाद, महाराष्ट्र, रंगारंग इंडिया

-दौलताबाद के दुलारे, औरंगाबाद, महाराष्ट्र, रंगारंग इंडिया

-पेड़ एक, जड़ अनेक, खुलताबाद, औरंगाबाद, महाराष्ट्र, रंगारंग इंडिया

-अजंता के 'आतंक'!

-अजंता के पास सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला, औरंगाबाद, महाराष्ट्र, रंगारंग इंडिया

-घृष्णेश्वर मन्दिर, ज्योतिर्लिंग, एलोरा, औरंगाबाद, महाराष्ट्र, रंगारंग इंडिया

-शनि मंदिर, वाघोली, नालासोपारा, महाराष्ट्र, रंगारंग इंडिया, टूरिज्म

-निर्मल, शंकराचार्य समाधि मंदिर, हनुमान मंदिर, चर्च, नालासोपारा, पालघर, महाराष्ट्र, रंगारंग इंडिया 

-शंकराचार्य समाधि मंदिर, निर्मल, नालासोपारा, महाराष्ट्र

सुगन्धित, स्वादिष्ट, स्वस्थ, स्वच्छ, सुरम्य साईनगरी शिर्डी का सफरनामा

-साईनगरी शिर्डी का सौंदर्य देखिये;  Shirdi, Maharashtra, Tourist Attraction, RangaRang India

-शिर्डी में ऑस्ट्रेलिया का ऐमू देखना मत भूलें, Tourist Attraction, Maharashtra, RangaRang India

-शुभारंभ शिर्डी, Shirdi Ki Subah, Tourist Attraction, Maharashtra, RangaRang India

-Sai Shayan Aarti@11.00 PM, Shirdi, Tourist Attraction, Maharashtra, RangaRang India

-Sai Temple, Shirdi at Night, Tourist Attraction, Maharashtra

-Santosi Mata Temple, Ashagad, Dahanu

-Chamunda devi Temple, Safale

-Shitla Devi Mata Temple, Kelve

-Mahakali Mandir-Vadrai, Kelve

-Mahikavti Mandir, Kelve 

-Khamjai Mata Mandir, Shirgaon

-Tulja Bhawani Temple,Kaner Fata, Virar

-मजा आ गया! 9 अलग अलग मंदिरों के दर्शन,15 घंटे, 365 कि.मी, ₹900,35अजनबी 

Beautiful Sahyadri Mountain Range In Palghar, Maharashtra

Navratri, Dahanu Mahalaxmi Mandir, Tourist Attraction, RangaRangIndia

Navratri, Vajreshwari Temple, Tourist Attraction, Bhiwandi, Thane, RangaRangIndia

Mumbai-Ahmedabad Highway, Tourist Attraction, Virar-Dahanu, RangaRangIndia

बिहार के बांका स्थित मंदार पर्वत का धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक महत्व, यहां सैर-सपाटे का कैसे उठाएं आनंद

बिहार का बांका सैलानियों के लिए बना और शानदार, रोपवे से करें  खूबसूरत वादियों का दीदार 

India gets its 40th World Heritage Site

भारत के 40वें स्थल को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला

भारत को अपना 39वां विश्व धरोहर स्थल प्राप्त हुआ

-नालासोपारा पश्चिम के इस भगवान महादेव की दिलचस्प कहानी 

>सिंहगढ़ किला, पुणे: ट्रैकिंग के साथ साथ इतिहास पर गर्व करने वाली जगह

(जीवदानी मंदिर के ऊपर से आसपास के इलाकों के खूबसूरत नजारे 
(जीवदानी मंदिर के ऊपर से आसपास के इलाकों के खूबसूरत नजारे 
((जीवदानी मंदिर (विरार, महाराष्ट्र) के पिंजड़े के चहकते परिंदे
((जीवदानी मंदिर परिसर स्थित महाकाली मंदिर, काल भैरव मंदिर
((श्री वारोंडा देवी.  जीवदानी मंदिर (विरार, महाराष्ट्र) 
((जीवदानी मंदिर, विरार (पूर्व), महाराष्ट्र; Jivadani Mandir, Virar (East), Maharashtra
(शानदार और यादगार ट्रिप: अक्कलकोट- गाणगापुर-सोलापुर- तुलजापुर-सिद्देश्वर-पंढरपुर-मिनी तिरुपति
(शिवयोगी सिद्धेश्वर मंदिर (अंदर से); Shivyogi Siddheshwar Mandir, Solapur, Maharashtra
(शिवयोगी सिद्धेश्वर मंदिर, सोलापुर, महाराष्ट्र (बाहर से); Shivyogi Siddheshwar Mandir, Solapur, Maharashtra
(श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर: Shri Vittal Rukmini Mandir, Pandharpur, Maharashtra
(श्री भैरवनाथ मंदिर, दौंडज, कदमबस्ती, पुणे; Shri BhairavNath Mandir, Daundaj, Pune
(शिवयोगी सिद्देश्वर मंदिर रेप्लिका, सोलापुर; Shivyogi Siddheshwar Temple Replica, Solapur 
(तुलजा भवानी मंदिर, तुलजापुर, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र ; Tulja Bhavani Mandir, Tuljapur, Maharashtra
(श्री शिवयोगी सिद्देश्वर मंदिर (सोलापुर) के बारे में क्या कहते हैं श्रद्धालु
(भक्त निवास, अक्कलकोट, महाराष्ट्र; Bhakt Niwas, Akkalkot, Maharashtra
((श्री स्वामी समर्थ मंदिर, अक्कलकोट,  Shri Swami Samarth Temple, Akkalkot
(श्री दत्तात्रेय भगवान का मंदिर, गाणगापुर, Shri Duttatreya Temple, Ganagapur, Kalburgi, Karnataka
( इच्छापूर्ति औदुंबर वृक्ष, गाणगापुर,  Holy Audumbar Tree, Ganagapur, Kalburgi, Karnatka
((भीमा-अमरजा संगम, गाणगापुर, कर्नाटक Prayagraj of Ganagapur, Kalburgi, Karnataka
(Nehru Centre, Worli, Mumbai (नेहरू सेंटर, वर्ली, मुंबई); क्या देखें, कैसे पहुंचें 
(कबड्डी खिलाड़ियों को भी भाता है Akloli (अकलोली) का गर्म पानी का कुंड
(सैलानियों को क्यों पसंद है Akloli (अकलोली) 
(Mumba Devi Mandir, Mumbai; मुंबा देवी मंदिर, मुंबई
(Akloli Hot Springs, Vajreshwari, Maharashtra; What Local People says)
(Vajreshwari Mandir, Vasai, Palghar, Maharashtra
(How to save yourself, family, flat from fire
(Rajodi Beach, Nalasopara, Maharashtra
((Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya, Mumbai
((Gateway Of India on Sunday Morning
((The Fishing Community of Arnala Bunder, Virar, Maharashtra
((Arnala Fort: Attarctive Tourist Spot: How to reach
((Nasik to Igatpuri; Everywhere Greenary
((Kasara to Karjat, Maharashtra; See Beauty of Nature
((Igatpuri Station, Maharashtra
(Patna Junction, Bihar, India
(Rice Fields of Bihar
(Gaya Railway Junction, Bihar, India
((Bodh stupa, Nalasopara (west), Maharashtra
(Village of Freedom Fighters, ignored by Govt Part 3; Amokhar, Bihar
(Village of Freedom Fighters, ignored by Govt Part 2; Amokhar, Bihar
(Village of Freedom Fighters, ignored by Govt Part 1; Amokhar, Bihar
(Girgaon Beach, Mumbai in Evening: गिरगांव चौपाटी, मुंबई शाम का नजारा 
(Antilia, Mumbai: एंटीलिया, मुंबई
((Jaslok Hospital, Mumbai: जसलोक अस्पताल, मुंबई
(Girgaum Chowpatty, Mumbai@7pm, गिरगांव चौपाटी, मुंबई
((Pachu Bandar, Vasai, Maharashtra, पाचू बंदर, वसई, महाराष्ट्र
((Chimaji Appa Memorial, Vasai; चिमाजी अप्पा स्मारक, वसई, महाराष्ट्र
((Vasai Court, Maharashtra; वसई कोर्ट, महाराष्ट्र
((Vasai station to Vasai Court & Vasai Fort by Auto; वसई स्टेशन से वसई फोर्ट और वसई फोर्ट ऑटो से)
((Vasai Fort, Maharashtra; वसई किला, महाराष्ट्र
((Vasai Road Station (BSR);वसई रोड स्टेशन 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

LTT (Lokmanya Tilak Terminus) का नजदीकी लोकल रेलवे स्टेशन

आप किसी दूसरे शहरों या राज्यों से मुंबई आ रहे हों या मुंबई से किसी दूसरे शहर या राज्य जा रहे हों, तो आपको एलटीटी यानी लोकमान्य तिलक टर्मिनस ...